होमघरेलु उपायघी के खाने फायदे, उपयोग और नुकसान – Benefits of eating Ghee...

घी के खाने फायदे, उपयोग और नुकसान – Benefits of eating Ghee and Side Effects in Hindi

Ghee: घी एक तरह का Clarified Butter है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन शरीर को मजबूत बनाने और दिल को बीमारियों से बचाने के लिए किया जाता है। आपके भी  घर के बड़े-बुजुर्ग घी खाने की सलाह देते हैं। बड़े-बुजुर्ग मानना है कि भोजन में घी को शामिल करने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे, बल्कि आप स्वस्थ भी रहेंगे। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि घी खाना यानी बीमारियों को दावत देना है।

घी में विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन डी, कैल्शियम, पोटैशियम, फोस्फोरस जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। घी का सेवन आपके शरीर, स्किन और बालों को बहुत फायदा पहुंचाता है। 

घी में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आयुर्वेद में घी को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना रात के समय घी खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। रात के समय घी खाने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है।

अब इनमें से क्या सही है और क्या गलत?  अब आपके लिए चुनाव करना मुश्किल हो रहा होगा। अगर ऐसा है, तो देसी घी से जुड़े सभी सवालों के जवाब पाने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। DesiHindiMe वेबसाइट के इस आर्टिकल में हम घी खाने के फायदे के ओर घी के कुछ साइड इफ़ेक्ट के बारे में भी बताएँगे ओर साथ ही साथ घी लगाने के फायदे के बारे में भी बात करेंगे।

घी खाने के फायेदे | Benefits of eating Ghee

घी खाने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और हृदय को स्वस्थ रखने में लाभ होता है। घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को सपोर्ट करते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम भी करते हैं। दिन की अपेक्षा रात के समय घी का सेवन अधिक लाभकारी माना जाता है। रोजाना रात के समय घी का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं।

Benefits of eating Ghee and Side Effects
Benefits of eating Ghee and Side Effects || Pic Credit: Getty

1. सर्दी-जुकाम जैसे बीमारियों में फायदेमंद

रात के समय घी खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इसका सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं में काफी फायदा मिलता है। रोज रात को एक चम्मच मिश्री और काली मिर्च मिलाकर घी में मिलाकर खाने से आपको सर्दी और फ्लू की परेशानी में काफी फायदा मिलता है।

2. पेट बिमारोयों  के लिए फायदेमंद

रोजाना रात को एक चम्मच गर्म घी का सेवन करने से आपका पेट ठीक रहता है। रात के समय घी खाना अपच, कब्ज और पेट में गैस बनने की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले एक चम्मच देसी घी को गर्म करके सेवन करें। ऐसा बार-बार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

3. हार्ट के लिए फायदेमंद

दिल के लिए घी खाना बहुत फायदेमंद होता है। घी में पाए जाने वाले घरेलु न सिर्फ आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं. रोजाना रात के समय एक चम्मच घी खाने से आपके शरीर पर सही चर्बी जमा होने में मदद मिलती है और खराब चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

4. खून की कमी में फायदेमंद

शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए देसी घी का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। शरीर में खून की कमी या हीमोग्लोबिन लेवल कम होने पर रात को मिश्री और घी मिलाकर खाना चाहिए। रोजाना इसका सेवन करने से आपको खून की कमी को दूर करने में फायदा मिलेगा।

5. शारीर एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद

अगर आपको शरीर में घिसाव या ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो घी और मिश्री आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। रात के समय घी और मिश्री मिलाकर खाने से आपके शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और थकान या कमजोरी दूर होती है।

रात के समय घी खाने से कई तरह की समस्याओं में बरकत मिलती है। शरीर को बिजली और ताकत देने के साथ-साथ इसका सेवन बीमारियों से बचाने का काम भी करता है। किसी भी बीमारी या समस्या में घी का सेवन करने से पहले किसी हेल्थ प्रैक्टिशनर या प्रोफेशनल की सलाह लेनी चाहिए।

जानकारी बढ़ाएं

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

आपके लिए महत्वपूर्ण